व्यापार

ऐमजॉन बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

Posted on

ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की सबसे मूल्यवान पब्लिक कंपनी बन गई है।

पिछले काफी वक्त से शेयर मार्केट में चल रही उथल-पुथल के बीच ऐमजॉन का यह मुकाम हासिल करना अपने आप में बड़ी बात है। ऐमजॉन ने इस टॉप पोजिशन को सोमवार को छुआ। इस दिन कंपनी के शेयर में 3 प्रतिशत की तेजी आई और वह 1,629 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गए। इस वक्त ई-कॉमर्स मार्केट की लीडिग कंपनी ऐमजॉन की मार्केट वैल्यू 797 बिलियन डॉलर हो गई है।

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की मार्केट वैल्यू फिलहाल 784 अमेरिकी डॉलर है। बता दें कि ऐमजॉन पहली बार इस मुकाम पर पहुंची है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट नवंबर में ही ऐपल को पछाड़कर दोबारा इस चोटी पर पुहंची थी, लेकिन वह वहां लंबे वक्त तक नहीं टिक पाई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO