हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वेबसाइट का शुभारम्भ किया

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां hpayushboard.org वेबसाइट को लॉंच करके हिमाचल प्रदेश आयुर्वेदिक एंड यूनानी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के डिजिटलकरण का उद्घाटन किया। इस वेबसाइट को सरस्वती डॉट कॉम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को सुविधा होगी क्योंकि अब वे ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे, जिससे उनका समय और धन की बचत होगी अन्यथा उन्हें अपने पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए कार्यालय में जाना पड़ता था।

जय राम ठाकुर ने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश आयुर्वेदिक एंड यूनानी चिकित्सा प्रणाली बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी, क्योंकि इस प्रणाली के कम से कम दुष्प्रभाव होंगे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, निदेशक आयुर्वेद संजीव भटनागर, संयुक्त निदेशक डॉ. राखी सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. के.के. शर्मा, महासचिव राज्य आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर्ज एसोसिएशन डॉ. अश्विन शर्मा, डॉ. रवि धीमान, डॉ. तेजस्वी आज़ाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO