संसार
जिम योंग किम ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा
विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने सबको चौंकाते हुए अपने कार्यकाल के पूरा होने से पहले ही, पहली फरवरी को अपने पद से हटने की घोषणा कर दी है.
जिम योंग किम का कार्यकाल 2022 तक का है. 58 वर्षीय किम अपने पद पर 6 साल से अधिक समय से हैं.
विश्व बैंक की कार्यकारी अध्यक्ष क्रिस्तालीना जिर्योजीवा पहली फरवरी से अंतरिम अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगी.