मनोरंजन
‘गली बॉय’ का नया पोस्टर रिलीज, रणवीर सिंह की बाहों में नजर आई आलिया भट्ट
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म गली बॉय का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। रिलीज हुए इस नए पोस्टर में रणवीर और आलिया की बेहतरीन केमेस्ट्री नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में आप देख सकते हुए रणवीर सिंह ने आलिया भट्ट को अपनी बांहों में पकड़ते हुए दिखाई दे रहा हैं। इस पोस्टर के रिलीज होने से पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था। दर्शकों ने इस ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। वैसे आपको बता दें, यह पहली बार होगा जब रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी।बात दें, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की गली बॉय को जोया अख्तर ने निर्देशित किया है। मिली जानकरी के मुताबिक, इस फिल्म में रणवीर सिंह के करियर के साथ उनकी त्रिकोणीय लव स्टोरी को भी दिखाया जाएंगा। साथ ही आपको यह भी बता दें, इस फिल्म के जरिए जोया अख्तर अपना एक बैनर शुरु करने वाली है। इसका नाम टाइगर बेबी बताया जा रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भी एहम किरदार में दिखाई देने वाली है।बता दें, फिल्म में रणवीर सिंह रैपर की भूमिका में नजर आएंगे। पिछले दिनों रणवीर सिंह अपने इस किरदार के लिए जमकर मेहनत करते हुए दिखाई दिए थे। फिल्मी पर्दे पर रणवीर सिंह का यह किरादर अब तक के उनके किरदारों से काफी अलग होगा। रणवीर सिंह, अलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन की जोड़ी वाली यह फिल्म 14 जनवरी को रिलीज होगी। वैसे आपको बता दें, रणवीर सिंह इन दिनों अपनी रिलीज फिल्म सिम्बा को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। साथ ही इस हफ्ते 200 करोड़ के क्लब में शामिल भी हो जाएंगी। सिम्बा में रणवीर सिंह, सारा अली खान के साथ दिखाई दिए थे।