मनोरंजन

हनीमून मनाकर श्रीलंका से लौटे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर

Posted on

जब से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हुई है, तब से हर किसी की जुबान पर इन्हीं दोनों का नाम है। क्या बॉलीवुड सेलेब्रिटी और क्या आम फैन… हर कोई इंडस्ट्री के इस कपल के बारे में हर जानकारी रखना चाहता है। अगर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से जुड़ी ताजा खबर की बात करें तो दोनों श्रीलंका से अपना हनीमून मनाकर मुंबई लौट आए हैं।बीती रात दोनों को मीडिया ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जहां ये हाथों में हाथ डाले बाहर निकल रहे थे। जहां रणवीर सिंह नीली जैकेट और सिर पर बैंड बाधें गली बॉय लुक में नजर आए, वहीं दीपिका पादुकोण ब्लैक कपड़ों में दिखाई दीं। जिस समय दोनों मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे, उस समय इनके चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान थी और आंखों पर चश्में चढ़े हुए थे।रणवीर सिंह ने जैसे ही एयरपोर्ट का गेट पार किया, वैसे ही वहां मौजूद मीडिया जोश से भर गया और हर कोई बाबा-बाबा चिल्लाने लगा। रणवीर सिंह भी लोगों का प्यार पाकर काफी खुश दिखाई दिए। रणवीर सिंह की हरकतें देख दीपिका पादुकोण काफी खुश हो गईं। आप दोनों के एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो और तस्वीरें नीचे देख सकते हैं।आपको बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादकोण शादी के बाद कई जगह पब्लिक अपीएरेंस कर चुके हैं और दोनों हमेशा हाथ में हाथ डाले ही नजर आते हैं। दोनों के फैंस को इनका ये अवतार काफी पसंद आता है। फैंस का मानना है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का यही बिंदासपन इन्हें खास बनाता है।अगर दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो जहां रणवीर सिंह की ‘सिम्बा’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई है, वहीं उनकी ‘गली बॉय’ का पहला टीजर भी सामने आ चुका है, जिसमें वो रैप करते दिखाई दे रहे हैं। इसके दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण बहुत ही जल्द मेघना गुलजार की ‘छपाक’ को शुरू करने जा रही हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO