खेल

सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली ने यूं मनाया अनुष्का शर्मा के साथ जश्न, देखें वायरल तस्वीर

Posted on

सिडनी टेस्ट भले ही ड्रॉ हो गया हो, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती है। आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम को यह उपलब्धि 71 साल बाद हासिल हुई है। इस दौरान जीत के जश्न में डूबे विराट कोहली ने ऐसा कुछ किया कि वो फिर से एक बार सुर्खियों में आ गए। जीत के बाद सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। इसके बाद यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। आपको बता दें, अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली ने उस दौरान खुश हो कर फोटोग्राफर्स को पोज देते हुए तस्वीरें भी खिचवाई।अनुष्का शर्मा यहीं नहीं रुकी उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर भी भारतीय क्रिकेट टीम और उनके पति विराट कोहली को शानदार जीत के लिए बधाई दे डाली। सोशल मीडिया पर दो ट्वीट करते हुए में अनुष्का शर्मा ने विलियम शेक्सपीयर की पंक्तियों का जिक्र करते हुए लिखा- ‘ उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। साथ ही टीम ने इतिहास रचा है। सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई। साथ ही कोचिंग यूनिट और सहयोगी स्टाफ को भी।’बात दें, सिडनी टेस्ट भले ही रद्द हो गया हो लेकिन विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को एक ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। इस शानदार जीत के पलों की बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी गवाह बनीं। बता दें, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में साथ क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाया था। आपको बता दें, सिडनी टेस्ट का मैच ड्रॉ होने के बाद भी अनुष्का शर्मा मैदान पर नजर आई थी। और तो और उन्होंने उस दौरान टीम के सदस्यों को जीत की बधाई दी थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO