व्यापार
आरबीआई ने नकदी की तंगी से किया इंकार
रिजर्व बैंक ने फिलहाल नकदी की तंगी से किया इंकार, जरूरत पड़ने पर उठाए जाएंगे कदम, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एनपीए में आया सुधार.
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि केंद्रीय बैंक जरूरत पड़ने पर एमएसएमई क्षेत्र में नकदी की किल्लत को दूर करने के लिए कदम उठाएगा. शक्तिकांत दास सोमवार को नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक की इस बात पर लगातार नज़र है कि बैंकों में तरलता का कोई संकट न हो.