खेल

एशियन कप फुटबॉल: भारत ने थाईलैंड को 4-1 से हराया

Posted on

एएफसी एशियन कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अपने पहले मुक़ाबले में भारत ने थाईलैंड को 4-1 से हरा दिया है.

भारत ने खेल के 27वें मिनट में पेनाल्टी किक के माध्यम से गोल किया. ये गोल सुनील छेत्री ने किया, लेकिन इस गोल के चंद मिनट बाद ही थाईलैंड ने फ्री किक के ज़रिए गोल दाग स्कोर लाइन को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. पहले हॉफ तक स्कोरलाइन 1-1 रही.

बहरहाल खेल के दूसरे हॉफ में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए सुनील छेत्री की मदद से दूसरा गोल कर मैच में 2-1 की बढ़त बना ली. इसके थोड़ी देर बाद भारत की ओर से 2 गोल और हुए और स्कोर लाइन भारत के पक्ष में 4-1 हो गई.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO