भारत

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के बूथ कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर, कडप्पा, कुरनूल, नरसरावपेट और तिरुपति के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की. यह बातचीत इस साल लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ पहल का हिस्सा है.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज आंध्र प्रदेश में सत्ता में बने रहने के लिए वे इतने बेताब हैं कि उन्होंने तेलुगू हितों के साथ विश्वासघात किया और एनटी रामाराव की पीठ में छूरा घोंपा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनटी रामाराव का स्वर्ण आंध्र प्रदेश का सपना तभी साकार हो सकता है, जब आंध्र प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को विकास में हिस्सा मिलेगा, न कि केवल एक परिवार को.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO