मनोरंजन
बिग बॉस 12: शिल्पा शिंदे को हिना खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, दीपिका कक्कड़ से बोलीं- मुझे खुशी है कि तुम…
लगता है कि हिना खान और शिल्पा शिंदे कभी भी एक बात पर सहमत नहीं हो सकती। बिग बॉस सीजन 11 की विनर रहीं शिल्पा शिंदे और इस सीजन की फर्स्ट रनर अप रही हिना खान के बीच तनातनी इस सीजन में सबसे ज्यादा फेमस रही थी। घर के बाहर भी इन दोनों के बीच दोस्ती नहीं हो पाई है और अक्सर इनके विचार भी एक दूसरे से अलग ही होते हैं। बीते दिनों जब शिल्पा शिंदे ने ‘बिग बॉस 12’ की विजेता दीपिका कक्कड़ की जीत पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘मक्खी’ तक की उपमा दे दी थी तो इसके बाद अब हिना खान दीपिका कक्कड़ के बचाव में कूद आई है।दीपिका कक्कड़ के ‘बिग बॉस 12’ के विजेता बनने पर हिना खान ने उनके लिए एक लाइव चैट पर खूब तारीफें की और जीत की बधाई दी। हिना खान ने कहा, ‘दीपिका आपको बहुत सारा प्यार और बधाइयां। आपने शो में बहुत अच्छा किया, आपको विनर देख कर मुझे बहुत ही खुशी हो रही है।हिना खान के मुताबिक वो फैसला कर चुकी थी कि ‘बिग बॉस’ शो के बारे में कोई कोई कमेंट नहीं करेगी लेकिन जब श्रीसंथ के एपिसोड को उन्होंने देखा तो वो खुद को ट्वीट करने से रोक नही पाई। बकौल हिना खान, उन्हें लगा कि क्योंकि श्रीसंथ को जिस तरह से दर्शकों के सामने दिखाया गया था वो गलत था, उनके सामने ही सबकुछ हुआ था और इसमें श्रीसंथ की कोई गलती नही थी। हिना खान ने कहा कि वो एक बहुत ही अच्छे इंसान है। इसके अलावा ‘कोमोलिका’ ने कहा कि क्योंकि वो इस घर को अच्छे से जानती है और इसीलिए उन्हें लगता है कि घर में किसी के भी व्यवहार पर उसे जज करना गलत है। उन्होंने कहा कि वो जानती है कि ये गेम शो है और इसमें लोगों को काफी गलत तरीके से भी दिखाया जाता है, पर असल में ऐसा होता नहीं है। इसके साथ ही हिना खान ने वादा भी किया जब भी बिग बॉस उन्हें किसी टास्क के लिए बुलाएंगे वो जरुर आएंगी।बता दें कि इससे पहले दीपिका पर कटाक्ष करते हुए शिल्पा शिंदे ने उन्हें ‘मक्खी’ तक कह दिया था। पूरे सीजन श्रीसंथ को सपोर्ट करती दिखीं शिल्पा शिंदे ने दीपिका के खिलाफ गुस्सा निकालते हुए लिखा था, ‘आजकल सभी प्रोडक्ट बनावटी आते है, यहां तक की मक्खी मारने के भी, सुना है कि शो के मेर्क्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है। मक्खी पूरा सीजन भिनभिनाती रही और आखिरकार मक्खी जीत गई और इससे ट्राफी अपने नाम कर गई।’शिल्पा के इस कमेंट के बाद वो दीपिका कक्कड़ के फैंस के निशाने पर भी आ गईं थी। खैर, बता दें कि इस वक्त हिना खान एकता कपूर के हिट सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी के 2’ में ‘कोमोलिका’ के किरदार में जलवे बिखेर रही है। इस टीवी शो में उन्हें इस रोल में फैंस काफी पसंद भी कर रहे है।