हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल के लिए एक और महिला आईआरबी के लिए आग्रह किया

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की और उनसे राज्य में महिलाओं की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए हिमाचल प्रदेश को एक और महिला भारतीय रिज़र्व बटालियन (आईआरबी) स्वीकृत करने का अनुरोध किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इस दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं, जिनमें चौबीस घंटे गुडिया हेल्पलाइन और शक्ति बटन ऐप की शुरूआत तथा जिलों में महिला पुलिस स्टेशन स्थापित करना शामिल हैं।उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि वर्तमान में राज्य में सात आईआरबी हैं, जिनमें से एक महिला बटालियन है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य के लिए एक और बटालियन को मंजूरी दी जाती है, तो यह राज्य द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सार्थक करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वर्णिम हिमाचल दृष्टिपत्र-2017 को नीति दस्तावेज के रूप में अपनाया है और इसे पूरी तरह से लागू किया है।जय राम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से पिछले साल मॉनसून के दौरान राज्य को हुए भारी नुकसान के लिए धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि अंतर-मंत्रालय की एक टीम ने नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य का दौरा किया था। उन्होंने जल्द से जल्द धनराशि जारी करने का आग्रह किया।केंद्रीय गृह मंत्री ने ध्यानपूर्वक उनकी मांगों को सुना और इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह और उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO