मनोरंजन

‘बिग बॉस 12’ में जीते 30 लाख को इस काम में लगाएंगी दीपिका कक्कड़, हुआ बड़ा खुलासा

Posted on

बिग बॉस सीजन 12 का समापन रविवार को हो चुका है। इसके बाद टीवी की चहेती बहू दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस सीजन 12 की जीत अपने नाम कर ली है। इस दौरान श्रीसंत फर्स्ट रनर अप रहे हैं। बिग बॉस का विजेता चुनने से पहले दर्शकों ने किया वोट से 5 लोग फाइनल में पहुंचे थे। इनमें दीपिका कक्कड़ के अलावा श्रीसंत, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी और करणवीर बोहरा जैसे नाम शामिल थे। लेकिन आखिर में दीपिका कक्कड़ ने बाजी मारते हुए जीत अपने नाम कर ली। दीपिका कक्कड़ को बिग बॉस सीजन 12 की ट्रॉफी के साथ 30 लाख की प्राइज मनी भी मिली है। लेकिन इस प्राइज मनी को लेकर दीपिका कक्कड़ का बड़ा बयान आया है।स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में दीपिका कक्कड़ ने कहा है कि 30 लाख प्राइज मनी से वो अपनी सास के लिए घर नया घर खरीदेंगी। दिए इंटरव्यू में दीपिका ने आगे कहा- ‘मैं शोएब की अम्मी के लिए घर लेना चाहती हूं। सब से पहले मेरा एजेंडा अच्छे घर की तलाश करना होगा।’ बता दें, दीपिका के मुंह बोले भाई श्रीसंथ बिग बॉस के सदस्यों के लिए न्यू ईयर पार्टी रखी थी लेकिन मीडिया इंटरव्यू में बिजी दीपिका कक्कड़ वहां पर नहीं जा पाई थी।बिग बॉस के घर में दीपिका कक्कड़ और श्रीसंथ के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद दीपिका ने श्रीसंथ के लिए सोशल मीडिया पर पुराने पालों को याद करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘थैंक्यू भाई (श्रीसंथ) मेरे साथ रहने के लिए, बिग बॉस के घर में चाहे कैसे भी हालात हो, हम हमेशा एक दूसरे के साथ रहे। मैं हूं और जिंदगीभर के लिए आपकी बहन रहूंगी।’ बता दें, बिग बॉस के घर में दीपिका की सादगी और शालीनता को दर्शकों ने इतना पसंद किया की सबसे ज्यादा वोट देकर उन्हें बिग बॉस का विनर बना दिया। घर में वो ऐसी इकलौती कंटेस्टेंट थीं जिन्होंने कभी अपशब्द नहीं कहे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO