खेल

महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच रमाकांत आचेरकर का निधन

Posted on

टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच रमाकांत आचेरकर का कल शाम निधन हो गया। वह 87 साल के थे।

कोच रमाकांत आचेरकर काफी समय से बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें क्रिकेट में दिए योगदान के लिए पद्म श्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। रमाकांत आचरेकर की कोचिंग में ही सचिन तेंडुलकर, विनोद कांबली, समीर दीघे, प्रवीण आमरे, चंद्रकांत पंडित और बलविंदर सिंह संधू सरीखे कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने खेल को निखारा।

रमाकांत आचरेकर के निधन की खबर से भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई है। तो वहीं क्रिकेट बोर्ड BCCI ने भी दुख जताया है। अपने ट्वीट में बीसीसीआई ने लिखा, ‘आचरेकर ने न सिर्फ देश को महान क्रिकेटर दिए बल्कि उन्हें बेहतरीन इंसान भी बनाया। क्रिकेट में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO