संसार

जेल में बंद नवाज को नहीं मिलेगा कोई सहायक, खुद साफ करना होगा बैरेक

Posted on

इस्लामाबाद। भ्रष्टाचार के मामले में जेल की सजा काट रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। उन्हें अब जेल में अपनी कोठरी की भी खुद सफाई करनी होगी। उन्होंने अपनी जेल कोठरी की साफ-सफाई के लिए एक सहायक की मांग की थी, लेकिन पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने उन्हें यह सुविधा देने से मना कर दिया है और कहा कि यह काम उन्हें खुद करना होगा।69 वर्षीय शरीफ अल-अजीजिया स्टील मिल्स मामले में मिली सात साल कैद की सजा लाहौर की कोट लखपत जेल में काट रहे हैं। पंजाब प्रांत के जेल महानिरीक्षक शाहिद सलीम बेग ने बुधवार को कहा, प्रांतीय सरकार ने निर्णय लिया है कि शरीफ को सहायक के तौर पर कोई कैदी मुहैया नहीं कराया जा सकता। उन्हें अपना कमरा खुद व्यवस्थित करना होगा। शरीफ का मामला बेहद संवेदनशील है। उन्हें जेल में अपनी बैरक से बाहर निकलने की भी इजाजत नहीं है। जेल नियमावली के अनुसार ही उन्हें अपनी कोठरी की साफ-सफाई खुद करने के लिए कहा गया है।
पूर्व पीएम बेहतर सुविधाएं पाने के हकदार:-पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते शरीफ जेल में एक सहायक पाने समेत कई बेहतर सुविधाएं पाने के हकदार हैं। ऐसे लोगों को जेल के दूसरे कैदियों में से ही एक सहायक मुहैया कराया जाता है। शरीफ तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO