भारत

सबरीमाला विवाद को लेकर केरल में हिंसा

Posted on

सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ बुलाए गए बंद के दौरान केरल में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बंद के दौरान हुई हिंसा में एक की मौत हो गई और कई घायल हैं। इस मामले पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगी है।

केरल में सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के विरोध में कुछ संगठनों की हड़ताल का असर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिला। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है। राजधानी तिरुअनंतपुरम, कोच्चि, पंडालम और पठानमथिट्टा में दूकानें बंद रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा । इस मामले पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि बुधवार को तड़के पारंपरिक रूप से प्रतिबंधित रजस्वला आयु वर्ग की दो महिलाओं द्वारा मंदिर में प्रवेश करने के बाद राज्य में कई जगह हिंसा हुई। 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO