भारत
पीएम मोदी का मणिपुर और असम दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर और असम का दौरा करेंगे जहां पीएम मणिपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही पीएम मोदी असम के सिलचर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री आज पूर्वोत्तर भारत की अहम यात्रा पर होंगे। वे मणिपुर की राजधानी में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री दौलताबी बैराज प्रोजेक्ट,एफसीआई खाद्य भण्डारण गृह के साथ इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट जो कि म्यांमार सीमा पर बना है उसका भी लोकार्पण करेंगे। भविष्य में भारत से थाईलैंड तक बनने वाली एशियन सड़क एएच-1 के ज़रिए व्यापार,माल ढुलाई और यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी।