भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के जालंधर में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के दौरे पर जाएंगे, जहां वे जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के एक सौ छठवें सत्र का उद्घाटन भी करेंगे। भारतीय विज्ञान कांग्रेस के इस 106 छठे संस्‍करण का विषय है ‘भविष्‍य का भारत : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’। इस बार के विज्ञान कांग्रेस का खास आकर्षण टाइम कैप्सूल है। पीएम मोदी गुरदासपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे, इस रैली को एक मेगा रैली कहा जा रहा है।

दुनिया भर के वैज्ञानिकों के स्वागत के  लिए  जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी अब पूरी तरह तैयार है। विश्‍व की सबसे बड़ी विज्ञान बैठक ‘भारतीय विज्ञान कांग्रेस 2019’ का प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुरुवार को उदघाटन करेंगे । भारतीय विज्ञान कांग्रेस  के इस 106 छठे संस्‍करण का  विषय है  ‘भविष्‍य का भारत : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ ।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कई नोबेल पुरस्‍कार विजेताओं, विज्ञान के नीति निर्माताओं, प्रशासकों, विख्‍यात वैज्ञानिकों, भारत और दुनियाभर से आये शोधकर्ताओं और स्‍कूली बच्‍चों  को  संबोधित करेंगे। इस बार के विज्ञान कांग्रेस का खास आकर्षण टाइम कैप्सूल है। इस कैप्सूल में इस वक़्त उपयोग किये जा रहे 60 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे गए है जिनको 9 फ़ीट गहरे जमीन में रखा जाएगा ताकि सौ दो सौ साल भी इसे निकाल कर देखा जा सकता है

इसके अलावा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक बिना ड्राइवर की बस बनायी है जो सौर ऊर्जा से  चलती है । 12 सीटों वाली ये बस पर्यावरण प्रदूषण को बचाने के लिहाज से अहम है।  तीन नोबेल पुरस्‍कार विजेता इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे ।  सम्मेलन में देश और दुनिया भर के छात्र आये है जो अपने प्रोजेक्ट को दुनिया भर के वैज्ञानिकों को दिखाएंगे 

इस विज्ञान कांग्रेस में वैज्ञानिक खाद्य समस्या, कृषि, पीने के पानी, पर्यावरण प्रदूषण, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसी  मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। गुरुवार को ही प्रधानमंत्री गुरुदास पुर में एक धन्यवाद महा रैली में भी हिस्सा लेंगे जिसमें दूर दूर से लोग हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं ।  कुल मिलाकर पीएम का ये दौरा विज्ञान और पंजाब के लिहाज से काफी अहम है । 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO