खेल

सिडनी टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान

Posted on

सिडनी में खेले जाने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया ने अपने 13 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा नहीं किए गए हैं शामिल।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार से खेला जाना है। टेस्ट से एक दिन पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 13 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टीम में आर अश्विन की वापसी हुई है, लेकिन उनके खेलने पर फैसला मैच से पहले लिया जाएगा।

इसके अलावा के. एल. राहुल को भी टीम में जगह दी गई है, मुरली विजय की टीम में वापसी नहीं हो सकी है। कुलदीप यादव का नाम भी टीम में शामिल है। ईशांत शर्मा की जगह टीम में उमेश यादव को जगह दी गई है। वहीं रोहित शर्मा का नाम भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO