हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नए साल की बधाई के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नए साल के उपलक्ष्य में विभिन्न राज्यों में अपने समकक्षों, केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न राज्यों के मंत्रियों, उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगियों, विधानसभा के सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों, विभागों के प्रमुखों, बोर्डों व निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों, नगर निगम शिमला के महापौर, उप-महापौर तथा पार्षदगणों से नए साल की शुभकामनाएं प्राप्त की।  मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दूरभाष से बात की और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी ताकि वह राष्ट्र का विश्व शक्ति के रूप में उभरने के लिए मार्गदर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से भी राजभवन में मुलाकात की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ओक ओवर में प्रातःकाल बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें नववर्ष की बधाई दी। बाद में उनके कार्यालय में भी अधिकारियों/कर्मचारियों तथा राज्य के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में आए लोगों ने मुख्यमंत्री को नए साल की बधाई दी। उन्हांने दूरभाष के माध्यम से भी शुभकामनाएं प्राप्त की। जय राम ठाकुर ने नए साल की बधाई के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने हमेशा हिमाचल प्रदेश को सभी प्रमुख क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्य के रूप में बनाने के लिए राज्य सरकार को अपना भरपूर समर्थन दिया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO