मनोरंजन

शिल्पा शिंदे ने दीपिका कक्कड़ को कहा ‘भुनभुनाती मक्खी’, ट्वीट कर निकाली भड़ास

Posted on

मुंबई – टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ ने सभी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दूसरे नंबर पर श्रीसंत रहे और बतौर कॉमनर आए दीपक ठाकुर तीसरे नंबर पर रहे।
जहां दीपिका को शो जीतने पर उनके फैंस उनको बधाइयां दे रहे हैं वहीं ‘बिग बॉस 11’ की विनर शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर दीपिका को खरी खोटी सुनाई।
शिल्पा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आजकल सभी प्रोडेक्ट बनावटी आते हैं। यहां तक कि मक्खी मारने के भी। सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है।
मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही आखिर में मक्खी जीत गई। इसलिए ट्रॉफी भी ब्रेक गई।
उन्होंने कहा कि दीपिका को पता चलेगा इतना रोने के बाद भी शो फ्लॉप था। बेचारी कोई बात नहीं। खिलौना पकड़ा दिया।
श्रीसंत की सपोर्ट में उतरीं थीं शिल्पा
शो के दौरान भी जब शिल्पा घरवालों से मिलने आई थीं तो उन्होंने श्रीसंथ को सपोर्ट किया था।
दीपिका के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
बिग बॉस 12 जीतने के बाद अब दीपिका के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने बताया कि वह कलर्स के ही शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 10’ में नजर आएंगी, जो अगले साल 5 जनवरी से शुरू होगा। जिसे फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO