व्यापार

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

Posted on

नए साल की दस्तक के साथ ही आम आदमी के लिए आई बड़ी राहत की खबर, बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत में 120 रुपये की कटौती , वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत भी लगभग 6 रुपए हुई कम।

अन्तरराष्ट्रीय बाजार में  में गैस की कीमत कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने के कारण एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। दिल्ली में गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 120.50 रुपए की कमी की गई है, जबकि सब्सिडी वाले सिलेंडर 5.91 रुपया सस्ता हो गया है। यह कीमत आज से लागू हो गई है। 

जो लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए 809 रुपए 50 पैसे का भुगतान कर रहे थे, उन्हें 1 जनवरी से 689 रुपए प्रति सिलेंडर देने होंगे। जिन एलपीजी उपभोक्ताओं को सरकार सब्सिडी देती  है, उन्हें 1 जनवरी से 500 रुपए 90 पैसे की बजाय 494 रुपए 99 पैसे का भुगतान करना होगा 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO