व्यापार

नए साल में नहीं चलेंगे एसबीआई के पुराने एटीएम और क्रेडिट कार्ड, इस तरह मंगाएं नया कार्ड

Posted on

नई दिल्ली – आज रात 12 बजे के बाद सिर्फ तारीख ही नहीं पूरा साल बदल जाएगा। मगर इसके साथ आपकी जिंदगी में और भी कई चीजें हैं जो बदल जाएंगी। इनमें एक है आपका एटीएम या डेबिट और क्रेडिट कार्ड। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नए साल में किसी भी बैंक के पुराने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड नहीं चलेंगे। आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक अब ईएमवी (यूरोपे मास्टरकार्ड वीजा) चिप वाले कार्ड ही चलेंगे।
पुराने स्ट्रिप वाले कार्ड में धोखाधड़ी की अधिक आशंका थी, इसलिए आरबीआई ने सभी बैंकों को इन्हें बदलने के दिशा-निर्देश जारी किए थे। सभी बैंक अपनी-अपनी क्षमता के मुताबिक इस दिशा में काम कर रहे हैं। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक एसबीआई ने अपने कस्टमर के लिए पुराने एटीएम और क्रेडिट कार्ड बदलने के लिए गाइडलाइन जारी की है।
आप एसबीआई की वेबसाइट से नया कार्ड मंगा सकते हैं या होम ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले लोग ऑनलाइन मंगा सकते हैं। एसबीआई की ब्रांच में आपको एक फार्म भरकर देना होगा और 7 दिनों के भीतर आपका कार्ड घर के पते पर पहुंच जाएगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO