भारत
राफेल मुद्दे पर गुमराह कर रही है कांग्रेस: राजनाथ सिंह
राफेल विमान सौदे के मुद्दे पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पर इस मुद्दे पर चर्चा करने से भाग रही है. उन्होने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है.
36 राफेल विमान खरीद मामले पर देश की सर्वोच्च न्यायालय ने दायर सभी याचिकाओं को इसी महीने 14 दिसंबर को खारिज कर दिया था. सुनवाई के दौरान शीर्ष न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सौदे की खरीद प्रक्रिया में कोई कमी नहीं है. लोकसभा कार्यवाही के दौरान मुद्दा उठने पर सरकार ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी चर्चा के लिए तैयार है.