पंजाब
भारत को वैश्विकशक्ति बनाने के लिए नौजवान आगे आएं – राणा के.पी. सिंह
स्पीकर द्वारा 34वें उत्तरी ज़ोन अंतर-यूनिवर्सिटी युवक मेले के
समाप्ति समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत और विजेताओं को इनाम
बांटे
चंडीगढ़ – पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह
ने यहाँ पंजाब यूनिवर्सिटी में करवाए गए 34वें उत्तरी ज़ोन
अंतर-यूनिवर्सिटी युवक मेले में आज मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की और
विजेताओं को इनाम बाँटे। इस पाँच दिवसीय युवक मेले का समापन समारोह में
यूनिवर्सिटी के लॅा-ऑडीटोरियम में करवाया गया।स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने
कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम है, जिस
पर सभी को गर्व है। इस यूनिवर्सिटी के पैदा किये प्रसिद्ध अर्थशास्त्री,
शिक्षाशास्त्री, वैज्ञानिक, डॉक्टर और राजनीतिज्ञ पूरे देश का अभिमान बने
हैं। खचाखच भरे लॅा ऑडीटोरियम में बैठे विद्यार्थियों के रूबरू होते हुए
उन्होंने कहा कि वे देश का भविष्य हैं और देश को तरक्की के रास्ते पर और
आगे ले जाने का जि़म्मा उनका है। श्री राणा के.पी. सिंह ने विद्यार्थियों
से अपील की कि वह भारत को ग़ुलामी, गऱीबी और पिछड़ेपन की जंजीरों से मुक्त
कराने वाली महान शख्सियतों से सीख ले जिससे भारत को विश्व शक्ति बनाया जा
सके। अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थी
जीवन जि़ंदगी का बेहद अहम पड़ाव होता है, जो उम्र भर यादों में से कभी भी
अलग नहीं होता। इस तरह के युवक मेले विद्यार्थी जीवन को और रंगीन बनाते
हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति प्रो. राज कुमार और
प्रशासनिक सचिव श्री निर्मल जोढ़ा और अन्य को इस युवक मेले को सफलतापूर्वक
ढंग के साथ पूरा करने के लिए बधाई दी। उन्होंने इस युवक मेले में पहले तीन
स्थान हासिल करने वाली टीमों को इनाम बाँटे। उन्होंने विजेताओं को इसी तरह
आगे बढ़ते रहने और जो जीत न सकें उनको मायूस न होने बल्कि आगे से और हिम्मत
से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।