पंजाब

8 जि़लों में 14 स्थानों पर फिर चुनाव के आदेश

Posted on

80.38 प्रतिशत वोटरों ने किया अपने अधिकार का प्रयोग

चंडीगढ़ – राज्य चुनाव आयोग पंजाब ने आज एक आदेश जारी करते हुए 8 जि़लों के 14 बूथों पर सरपंच और पंच के लिए फिर से वोट डलवाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा 80.38 प्रतिशत वोटरों ने अपने वोट के अधिकार का प्रयोग किया। मानसा में सबसे अधिक 88.21 प्रतिशत और सबसे कम पोलिंग तरन तारन में 66.14 प्रतिशत हुई। जिन बूथों पर फिर वोट डलवाने के आदेश जारी किये गए हैं वहां वोटों के दौरान गड़बडिय़ों की रिपोर्टें प्राप्त हुई थी। इनमें 14 स्थानों पर कल 2 जनवरी 2019 को फिर वोटिंग करवाने का फ़ैसला किया है। कल वोटेंं प्रात:काल 8 से शाम 4 बजे तक डलेंगी।प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर जिले के वेरका ब्लॉक के गाँव वडाला भिट्टेविंड और ब्लाक हर्षा छीना की ग्राम पंचायत दालेह की समूची पंचायत, जिला गुरदासपुर के धारीवाल ब्लॅाक की ग्राम पंचायत बजुर्गवाला की समुची पंचायत और इसी ब्लॉक के गाँव चौड़ा की वार्ड नंबर 5 और 6 में फिर वोटें डलेंगी । जबकि फिऱोज़पुर जिले के ममदोट ब्लाक के गाँव लखमीर के हिठाड़ की समुची ग्राम पंचायत और इसी ब्लॅाक के अधीन आते नानकपुरा गाँव के महुल्ला नानकपुरा में फिर वोटें डलेंगी।लुधियाना जिले के ब्लॅाक सुधार पैंदे गाँव देवतवाल की समुची ग्राम पंचायत के लिए वोटें डलेंगी। पटियाला जिले के घनोर ब्लॅाक के गाँव लाछड़ू और हरी माजरा और ब्लाक पटियाला के गाँव महमदपुर की समुची ग्राम पंचायत के लिए फिर वाटें डलेंगी। जालंधर के ग्राम पंचायत सैदपुर झिड़ी (वेस्ट साईड) के वार्ड नंबर 07 में फिर वोटें डलेंगी। साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर गाँव ट्रडक़ और घटोर में सरपंच के लिए फिर वोटेंं डलेंगी जबकि पठानकोट के ब्लॅाक नरोट जैमल सिंह वाला के गाँव रतनगढ़ में सरपंच के लिए फिर वोटें डलेंगी।राज्यभर में से प्राप्त हुए आंकड़ों के अनुसार अमृतसर में 75.16 प्रतिशत, बठिंडा में 84.75 प्रतिशत, बरनाला 81 प्रतिशत, फिऱोज़पुर 81 प्रतिशत, फतेहगढ़ साहिब 83.89 प्रतिशत,फरीदकोट 83.15 प्रतिशत, फाजिल्का 86 प्रतिशत, गुरदासपुर 78 प्रतिशत,होशियारपुर 74.10 प्रतिशत, जालंधर 75.21 प्रतिशत, कपूरथला 77.03 प्रतिशत,लुधियाना 77.92 प्रतिशत, मोगा 81.21 प्रतिशत,श्री मुक्तसर साहिब 84.32 प्रतिशत, मानसा 88.21 प्रतिशत, पटियाला 82 प्रतिशत,पठानकोट 82 प्रतिशत,रूपनगर 81.6 प्रतिशत,संगरूर 86.55 प्रतिशत, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर 84 प्रतिशत,शहीद भगत सिंह नगर 75.22 प्रतिशत और तरन तारन में 66.14 प्रतिशत वोटिंग हुई। 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO