पंजाब
पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को नये वर्ष 2019 की मुबारकबाद
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लोगों को न्योता दिया कि वह प्रेम,सहनशीलता और शान्ति पर आधारित बेहतर भारत के निर्माण के लिए एकजुट और उत्साह के साथ काम करने के वायदे के साथ नये वर्ष 2019 को स्वागतम करने का न्यौता दिया। इस अवसर पर लोगों को गरिमापूर्ण बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कामना की कि वर्ष 2019 दुनिया भर के लोगों के लिए खुशियाँ, शान्ति और ख़ुशहाली लेकर आए। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि अगला वर्ष समुचे पंजाब के लिए ख़ुशहाली और तरक्की के नये दौर की शुरुआत करेगा। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों और देश एवं विदेशों में रहते पंजाबियों को पंजाब की ख़ुशहाली और तरक्की के लिए काम करने की अपील की। नया वर्ष सभी पंजाबियों के लिए खुशियाँ, शान्ति और सफलता वाला होने का भरोसा जताते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लोगों को कहा कि वह समुचे पंजाब की तरक्की के द्वारा देश का अग्रणी राज्य बनाने का दृढ़ संकल्प लें जिससे विकास का लाभ ज़मीनी स्तर तक पहुँचे।मुख्यमंत्री ने सांप्रदायिक सद्भावना, शान्ति, मित्रता और भाईचारे को मज़बूत करने के साथ-साथ राज्य को ख़ुशहाली के रास्ते पर ले जाने की अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराई।