संसार

बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के लिए मतदान संपन्न, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मतदान किया

Posted on

बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गए हैं। जहां प्रधानमंत्री शेख हसीना लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की कोशिश में हैं, वहीं विपक्षी बांग्लादेश नेशनल पार्टी की बेगम खालिदा जिया ने शेख हसीना के खिलाफ महागठबंधन बनाया है।

बंग्‍लादेश में आज कड़ी सुरक्षा के बीच संसदीय चुनाव के लिए मतदान हुआ। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राजधानी ढाका में आज सबसे पहले मतदान किया। वे चौथी बार प्रधानमंत्री पद के लिए दौड़ में हैं। इस चुनाव में दस करोड़ से ज्‍यादा लोग एक हजार आठ सौ 48 उम्‍मीदवारों का राजनीतिक भाग्‍य का फैसला करेंगे। मतदान के बाज वोटों की गिनती भी शुरू हो गई है। मतदान से पहले कई सप्ताह तक चले प्रचार के दौरान काफी हिंसा हुई और सरकार पर विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के आरोप लगे। आज हुए मतदान में हिंसा की कुछ घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत का समाचार है।1971 में पाकिस्तान से आजादी मिलने के बाद बांग्लादेश में ये 11वां आम चुनाव है। 
 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO