भारत

तीन तलाक़ पर बिल आज राज्यसभा में होगा पेश

Posted on

मुस्लिम महिला वैवाहिक अधिकार संरक्षण विधेयक आज राज्‍यसभा में होगा पेश, भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए जारी किया ह्विप.

मुस्लिम महिला वैवाहिक अधिकार संरक्षण विधेयक आज राज्‍यसभा में पेश किया जाएगा। लोकसभा गुरूवार को विपक्ष के वॉक आउट के बीच पारित कर चुकी है। इस विधेयक में एक साथ तीन बार तलाक बोलकर तुरंत तलाक देने को गैर कानूनी करार देने और इसके लिए तीन साल की कैद का प्रावधान किया गया है। विधि और न्‍याय मंत्री रविशंकर प्रसाद आज इस विधेयक को उच्‍च सदन में पेश करेंगे। इस बीच, भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही वि्ह्प जारी कर राज्‍यसभा में अपने-अपने सांसदों से सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। मुख्‍य विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा है कि वह इस विधेयक के वर्तमान स्वरूप का विरोध करेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO