भारत

अगुस्ता मामला: क्रिश्चियन मिशेल की हिरासत बढ़ी

Posted on

दिल्ली की एक अदालत ने अगुस्ता वेस्टलैंड मामले के कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल की हिरासत 7 दिन के लिए और बढ़ाई,प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी पर बढ़ी हिरासत, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा- कांग्रेस के भ्रष्ट शासन में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ किया गया समझौता।

दिल्‍ली की एक विशेष अदालत ने अगुस्‍ता वेस्‍टलैंड हैलिकॉप्‍टर मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल की प्रवर्तन निदेशालय में हिरासत की अवधि और सात दिन के लिए बढ़ा दी है। निदेशालय ने अदालत को बताया कि मिशेल पूछताछ के दौरान कानूनी सहायता का दुरूपयोग कर रहा था, क्‍योंकि वह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बारे में पूछे गये सवालों का उत्‍तर देने से पहले चिट भेजकर अपने वकीलों की सलाह ले रहा था। प्रर्वतन निदेशालय ने कहा कि इस मामले में बड़े षडयंत्र का पर्दाफाश करने के लिए उसकी हिरासत की अवधि बढ़ाना जरूरी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO