संसार
सीरिया में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से शरणार्थी शिविरों में हालात गंभीर
मूसलाधार बारिश और बाढ़ से सीरिया के इदलीब प्रांत के शरणार्थी शिविर में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। खबरों के मुताबिक बाढ़ से 11 शरणार्थी शिविर तबाह, 25000 से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं।
मूसलाधार बारिश और बाढ़ से सीरिया के इदलीब प्रांत के शरणार्थी शिविर में हालात काफी गंभीर हो गए है। शरणार्थी शिविर के टेंटों के अलावा सड़कों पर भी पानी बह रहा है। सीरियन ऑब्जर्रवेटरी फॉर ह्यूमन राइट के अनुसार मूसलाधार पानी और बाढ़ की वजह से उत्तरी सीरिया के शरणार्थी शिविरों में रह रहे लोगों के लिए हालात विकराल रूप धारण कर चुके हैं। कई शिविर बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूब चुके हैं और टेंट तबाह हो चुके हैं। कोई तत्काल राहत और सुविधा की कमी के चलते हालात और खराब हो गए हैं। सीरिया में गृहयुद्ध की वजह से बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं, जबकि लाखों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।