व्यापार
विजीलैंस द्वारा बिजली निगम का जे.ई. रिश्वत लेता रंगे हाथ काबू
चंडीगढ़-पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पी.एस.पी.सी.एल सब डिविजऩ लोहका, जि़ला तरनतारन में तैनात जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जे.ई. कुलविन्दर सिंह को शिकायतकर्ता प्रितपाल सिंह निवासी गाँव कैरों, जि़ला तरनतारन की शिकायत पर 7,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसके घर का बिजली का खऱाब मीटर को बदलने के बदले जे.ई. 7,000 रुपए की माँग कर रहा है।
विजीलैंस द्वारा शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी जे.ई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 7,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया।प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अमृतसर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।