खेल

मेलबर्न टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 151 रन पर सिमटी

Posted on

मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 151 रन पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने शानदार बॉलिंग करते हुए 6 विकेट झटके, भारत को 292 रनों की बढ़त मिली है।

मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने ताज़ा समाचार मिलने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 151 रन बनाए। इशांत शर्मा ने एरोन फिंच को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।  हैरिस 22 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। उस्मान ख्वाजा को 21 के स्कोर पर रविन्द्र जड़ेजा ने आउट किया। लंच से पहले की आखिरी गेंद पर बुमराह ने शॉन मार्श को आउट कर भारत को बड़ी कामयाबी दिलाई। लंच के बाद ट्रेविस हैड भी 20 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर ही बोल्ड हुए। मिचेल मार्श को जड़ेजा ने चलता किया। निचले क्रम के बल्लेबाज़ों को समेटने में जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई। बुमराह ने मैच में 6 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 151 रन पर ढ़ेर हो गई। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 292 रन की बढ़त मिली। भारत ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 443 रन बनाकर घोषित की थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO