संसार

इज़राइल के पूर्व सेना प्रमुख ने बनाई पार्टी, 9 अप्रैल को होंगे संसदीय चुनाव

Posted on

इज़राइल के पूर्व सेना प्रमुख बेनी गैंट्ज़ ने चुनाव से पहले अपनी राजनैतिक पार्टी बनाई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सरकार द्वारा जल्द चुनाव के लिए सहमति जताने के बाद 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए संसद को बुधवार को भंग किया गया था।

इजराइल में संसद भंग होने के बाद अप्रैल में नए चुनावों को देखते हुए इजराइल के पूर्व सेनाध्यक्ष बेनी गैंट्ज़ ने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। ऐसी उम्मीदें है कि उनकी पार्टी 13 से 20 सीटें जीत सकती हैं। इज़राइल रेजिलिएन्स पार्टी के नाम से बनाई गए नए दल का मकसद इजराइल के यहूदी और लोकतांत्रिक स्वरूप को और मजबूत बनाना है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार में रक्षा मंत्री अवीगदोर लिबरमैन के नवंबर में इस्तीफे के बाद केवल एक सीट से बहुमत रह गया था। उनके जल्दी चुनाव कराने पर सहमत होने के बाद संसद को भंग करने का प्रस्ताव पास हुआ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO