संसार

दक्षिण और उत्तर कोरिया के रिश्तों में सुधार की नई पहल

Posted on

उत्तर और दक्षिण कोरिया ने शांति बहाली के तरफ बढ़ाए एक और कदम, सड़कों और रेलवे संपर्क को आधुनिक बनाने और उन्हें फिर से जोड़ने की परियोजना का किया शिलान्यास।

दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया ने आपसी रिश्तों में सुधार की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए उत्तर कोरिया में सीमा से लगे सड़कों और रेलवे संपर्क को आधुनिक बनाने और उन्हें दक्षिण कोरिया के साथ फिर से जोड़ने की परियोजना का शिलान्यास किया।ख़ास बात है कि इस समारोह में शिरकत करने के लिए दक्षिण कोरिया से बुधवार सुबह 100 लोगों के साथ एक ट्रेन उत्तर कोरिया में सीमावर्ती इलाके में स्थित समारोह स्थल पहुंची। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन और शीर्ष उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने अप्रैल में शिखर सम्मेलन के दौरान कोरियाई सीमा पर रेलवे और सड़कों को जोड़ने पर सहमति जताई थी।

1950-53 के बीच हुए कोरियाई युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच रेल और सड़क सम्पर्क को पुनर्स्थापित करने की कोशिश हो रही है। हालांकि उत्तर कोरिया पर लगे संयुक्त राष्ट्र और अमेरिकी प्रतिबंध इसके आडे आ सकते है जिसके तहत निर्माण सामग्री और निवेश पर अब भी रोक जारी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO