पंजाब

कैप्टन अभिमन्यु के पंजाब विरोधी रवैये का विरोध करके अपनी भरोसे योग्यता साबित करो- सुखजिन्दर सिंह रंधावा की अकाली लीडरशिप को चुनौती

Posted on

सतलुज यमुना लिंक नहर का मुकम्मल होना पंजाब के किसानों के लिए तबाही का कारण बनेगा

चंडीगढ़ – पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर नेता और कैबिनेट मंत्री, पंजाब स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज शिरोमणि अकाली दल लीडरशिप को चुनोती देते हुए कहा कि वह हरियाणा के वित्त मंत्री और पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त इंचार्ज कैप्टन अभिमन्यु के पंजाब विरोधी बयान का विरोध करके पंजाब और इसके लोगों के लिए अपनी भरोसे योग्यता साबित करें। जि़क्रयोग्य है कि कैप्टन अभिमन्यु ने अपने बयान में कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर प्रोजैक्ट हरियाणा द्वारा मुकम्मल किया जायेगा। कैप्टन अभिमन्यु के बयान को पूरी तरह पंजाब के हितों का विरोधी करार देते हुए स. रंधावा ने सवाल किया कि ऐसी माँग करने वाला व्यक्ति पंजाब के राजनैतिक माहौल में ऐसी मांग कैसे कर सकता है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता ने अकालियों को इस मामले के पीछे की वास्तविकता से अवगत करवाते हुए कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर पंजाब के कृषि क्षेत्र के लिए विनाशकारी सिद्ध होगा और इसकी भूमि के बड़े भाग को बंजर बना देगा।अकाली लीडरशिप पर तीखे हमले करते हुए स. रंधावा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब के हितों को गिरवी रख के राजनैतिक लाभ लेने के लिए अभी भी पंजाब विरोधी कदम उठाने वाली पार्टी का पक्ष ले रहा है।स. रंधावा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस कैप्टन अभिमन्यु के इस स्टैंड का पूरी तरह विरोध करेगी। उन्होंने अकालियों को इस बात पर पूरी तरह खुलकर सामने आने के लिए कहा कि क्या वह उस पार्टी के साथ सहयोग रखने के इच्छुक हैं, जिसका नेता पंजाब के किसानों के प्रति अपना विरोध ज़ाहिर कर रहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO