संसार

काबुल आत्मघाती हमले में 43 की मौत, 20 जख्मी

Posted on

अफगानिस्तान के काबुल में आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 43, सरकारी परिसर को आत्मघाती हमलावर और बंदूकधारियों ने बनाया निशाना, सुरक्षाबलों ने चार हमलावरों को किया ढेर।
काबुल के सरकारी परिसर में आतंकवादियों द्वारा किए गए आत्मघाती और बंदूकधारी के हमले में सोमवार को 43 लोगों की मौत हो गई। काबुल में हिंसा का यह ताजा मामला है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि करीब एक घंटे तक चले हमले में 20 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि हताहतों में ज्यादातर आम नागरिक हैं। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जहां हमला हुआ है वहां लोक निर्माण मंत्रालय और अन्य विभागों का कार्यालय है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO