क्रिकेट
आईपीएल की नीलामी में सबसे मंहगें जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती
आईपीएल नीलामी में कई खिलाड़ियों का अप्रत्याशित चयन, गेंदबाज जयदेव उनादकत औऱ वरूण चक्रवर्ती पर लगी सबसे अधिक बोली
इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के लिए जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी लगी। जिसमें कुछ चौंकाने वाले नाम सामने आये जैसे जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती 8 करोड़ 40 लाख में बिके वहीं युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में ही खरीदा। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 12 में मंगलवार को जयपुर में बोली लगी। बाये हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा जबकि ऑलराउंडर वरुण चक्रवर्ती को भी इसी दाम पर किंग्स इलेवन पंबाज ने अपनी टीम में शामिल किया। अक्षर पटेल को अपनी टीम में शामिल करने के लिए डेल्ही कैपिटल्स ने 5 करोड़ रूपये की बोली लगाई। वहीं शिवम दुबे को 5 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। ऑलराउंडर मोहित शर्मा की बात करें तो उन पर चैन्नई सुपर किंग्स ने 5 करोड़ रूपये खर्च किए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ 80 लाख रूपये की बोली लगाई। विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 करोड़ में खरीदा वहीं कॉलिन इंग्रम को डेल्ही कैपिटल्स ने 6 करोड़ 40 लाख रूपये दिए। इंग्लैड के ऑलराउंडर सैम करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख की भारी भरकम राशि दी, विदेशी खिलाड़ियों में सैम करन सबसे महंगे बिके। 15 वर्षीय प्रयास रॉय को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1 करोड़ 50 लाख रूपए में अपनी टीम में शामिल किया। गौरतलब है कि इस बार नीलामी में 351 खिलाड़ी शामिल थे।