व्यापार

विजीलैंस द्वारा 10,000 की रिश्वत लेता पटवारी काबू

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राजस्व हलका गोबिन्दपुर, जि़ला एस.बी.एस नगर में तैनात पटवारी अमरदीप सिंह कब्ज़ा करने के लिए 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी अमरदीप सिंह को शिकायतकर्ता तेजिन्दर सिंह निवासी गाँव गोबिन्दपुर, जि़ला एस.बी.एस नगर की शिकायत पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी द्वारा उसकी ज़मीन का विरासती इंतकाल दर्ज करने के बदले 10,000 रुपए की माँग की गई है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओंं के अंतर्गत जालंधर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO