मनोरंजन

सीआईडी’ निर्माता बृजेंद्र पाल सिंह एफटीआईआई के नए अध्यक्ष बने

Posted on

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान का नया अध्यक्ष और संस्थान की नियन्त्रक परिषद का प्रमुख नियुक्त किया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) का नया अध्यक्ष और संस्थान की नियन्त्रक परिषद का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

लोकप्रिय टीवी श्रृंखला ‘सीआईडी’ के निर्माता-निर्देशक के तौर पर ख्याति प्राप्त बृजेंद्र पाल सिंह वर्तमान में एफटीआईआई की संचालन परिषद के उप-प्रमुख हैं। उन्होंने दिग्गज कलाकार अनुपम खेर की जगह ली है जिन्होंने “अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं” का हवाला देते हुए अक्टूबर में अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।

बृजेंद्र पाल सिंह एफटीआईआई के पूर्व छात्र (1970-73 बैच) के हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO