व्यापार
भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की बैठक आज
आरबीआई की केंद्रीय बोर्ड की बैठक मुंबई में होगी । बैठक में सरकार और आरबीआई के बीच प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर विचार विमर्श होने की उम्मीद है।
भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की बैठक आज नए गवर्नर शक्तिकांत दास के नेतृत्व में होगी। अनुमान है कि इस बोर्ड बैठक का प्रमुख मुद्दा, संचालन से जुड़ा होगा, जिसमें आरबीआई द्वारा लिए गए निर्णयों में केंद्रीय बोर्ड की भूमिका की समीक्षा होगी।
19 नवंबर को हुई पिछली बैठक में लिए गए कुछ फैसलों में प्रगति पर भी चर्चा होने की संभावना है। अन्य मुद्दों के अलावा सूक्ष्म, छोटे और मध्यम उद्योग- एम. एस. एम. ई. क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है।