मनोरंजन

कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ की शादी: कॉमेडी स्टार के दोस्तों ने म्यूजिक की धुन पर मचाया धमाल

Posted on

टीवी की दुनिया की सबसे फेवरेट स्टार कपिल शर्मा आज शादी करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ फेरे लेने की तैयारी में है और इसके लिए उनके घर पर जश्न का माहौल जारी है। बीती रात माता की चौकी कार्यक्रम में कपिल शर्मा के दोस्तों ने जमकर धमाल मचाया। अब इस कार्यक्रम के कुछ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होने शुरू हो गए हैं। इस वीडियोज में उनके करीबी दोस्त संगीत की धुन पर नाचते, झूमते और गाते नजर आ रहे हैं।इतना ही नहीं, बीती रात कपिल शर्मा की मां का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में उनकी मां माता की चौकी में बेटे की शादी के जश्न में झूमती हुईं दिखी थी। ये वीडियो हमने आपको बीती रात दिखाया था। लेकिन अब इंटरनेट पर उनके इस कार्यक्रम के कुछ और वीडियोज वायरल होने शुरू हो गए हैं। वहीं, इस पार्टी की शान बनी मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी पार्टी में मौजूद थी।कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर यानी की आज हमेशा-हमेशा के लिए एक हो जाने वाले हैं। कपिल और गिन्नी दोनों के बीच काफी लंबे समय तक अफेयर रहा और अब आखिरकार ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। कपिल शर्मा और गिन्नी कॉलेज में मिले थे जहां पहले इनकी दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा। कपिल और गिन्नी ने मुसीबत के समय भी एक दूसरे का साथ मजबूती से निभाया। बीते साल जब कॉमेडी स्टार के सितारे गर्दिश में चल रहे थे उस वक्त भी गिन्नी उनके साथ हर वक्त खड़ी रहीं और उनके कमबैक के लिए काफी प्रेरित भी किया।

 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO