पंजाब
ब्रिटिश कोलम्बिया के डिप्टी स्पीकर द्वारा राणा के.पी. सिंह के साथ मुलाकात
द्विपक्षीय हितों के विभिन्न मुद्दों पर किया विचार-विमर्श
चंडीगढ़ – कैनेडा के प्रांत ब्रिटिश कोलम्बिया के डिप्टी स्पीकर श्री राज चौहान ने बुद्धवार को पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह के साथ मुलाकात की ।मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं द्वारा द्विपक्षीय हितों के विभिन्न मुद्दों संबंधी विचार -विमर्श किया गया। विदेशों में काम करने वाले मेहनती पंजाबियों की प्रशंसा करते हुए राणा के.पी. सिंह ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत मान वाली बात है कि विदेशों ख़ास कर कैनेडा में पंजाबियों ने अपनी मेहनत के साथ ऐसे उच्च पद हासिल किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबी दोनों देशों के बीच संबंधों को और ज्यादा मज़बूती देने के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। श्री राज चौहान द्वारा स्पीकर राणा के.पी. सिंह को अगले वर्ष मार्च में कैनेडा आने का न्योता दिया गया। एक दूसरे के साथ अपने तजुर्बे सांझे करने के लिए उन्होंने दोनों विधानसभाओं के मध्य एक्सचेन्ज प्रोग्रामों को शुरू करने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। इस मौके पर विधायक श्री प्रगट सिंह और श्री पवन दीवान भी उपस्थित थे।