मनोरंजन
पंकज त्रिपाठी को मिला बिहार के स्टेट आईकन बनने का गौरव!
मुंबई (हम हिंदुस्तानी)-बिहार के एक गांव से ताल्लुक रखने वाले पंकज त्रिपाठी आज भी अपनी जड़ों से जुड़े हैं। उनके माता-पिता अभी भी उसी गांव में रहते हैं और एक्टर को जब भी मौका मिलता है वहां जाते हैं। साधारण स्तर से शुरुआत करते हुए पंकज त्रिपाठी ने बिहार के एक गांव से टैलेंट के पावरहाउस बनने तक का सफर पूरा किया है। फिल्मेकर अपनी फिल्मों में उनके लिए खास रोल तैयार करते हैं और अपने इंक्रेडिबल टैलेंट के कारण आज वह चोटी पर पहुंच चुके हैं।
एक्टर की बढ़ती पॉप्युलैरिटी को देखते हुए, उन्हें बिहार सरकार द्वारा अपना स्टेट आईकन बनाया गया है। एक स्टेट आईकन के रूप में, पंकज राज्य का चेहरा बनेंगे। उन्हें चेंज मेकर और थॉट लीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो युवाओं को वोटिंग का महत्व समझाएंगे। स्टेट आईकन युवाओं को इस देश के नागरिक होने की जिम्मेदारी निभाते हुए वोटिंग के दिन बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है और वह इस संदेश को सभी लोगों तक पहुंचाएंगे।
इस बारे में पूछे जाने पर पंकज ने कहा, “डेमोक्रेसी में वोटिंग आम आदमी का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। वोटिंग के जरिए आम आदमी देश में अपनी मर्जी से बदलाव ला सकता है। मुझे काफी इंपोर्टेंट और सीरियस रिस्पांसिबिलिटी दी गई है। मैं पूरी ईमानदारी से इस काम को करने की कोशिश करूंगा और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निभाऊंगा। यूथ और पब्लिक डोमेन के इंटरेस्ट में काम करना मेरा सपना था, जो जल्द ही पूरा होने जा रहा है।”