भारत

पीएम ने किया ‘चौथे भागीदारी मंच’ 2018 का उद्धाटन

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की आयुषमान भारत योजना की सराहना, कहा योजना के लॉंच होने के 80 दिनों के भीतर ही पांच लाख लाभाथिर्यों को मिला लाभ, प्रधानमंत्री ने किया ‘चौथे भागीदारी मंच’ 2018 का उद्घाटन, मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य को बढ़ाने और सुरक्षित करने के लिए दुनिया के देशों से आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में चौथे भागीदारी मंच सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शिरकत की। ये मंच विश्व में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के सुधार के लिए काम करता है। पार्टनरशिप फॉर मैटरनल,न्यूबॉर्न एण्ड चाइल्ड हेल्थ यानि (PMNCH) की शुरूआत 2005 में हुई थी। इस मंच से 92 देशों के 1000 से ज़्यादा सदस्य है। भारत में दूसरी बार हो रहे इस दो दिवसीय सम्मेलन में 85 देशों के तकरीबन 1500 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री ने इस सम्मेलन में शिरकत करने वाले देशों सदस्यों के साथ मुलाक़ात की। इसके बाद उन्होने सम्मेलन में शिरकत कर रहे दूसरे देशों के मंत्रियों का स्वागत किया। इस अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन का मकसद महिलाओं,बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों को तेज़ी से लागू करने के लिए जानकारी और जवाबदेही बढ़ाना है। यह मंच वैश्विक स्वास्थ्य भागीदारी का माध्यम है। इसका उद्देश्य मातृ और शिशु मृत्युदर में कमी लाना और किशोरों, बच्चों, नवजात शिशुओं और मातृ स्वास्थ्य में सुधार करना है। इस सम्मेलन का आयोजन स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा है। भारत इस सम्मेलन का आयोजन दूसरी बार कर रहा है। इससे पहले 2010 में इसका आयोजन भारत में हुआ था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO