हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री 27 दिसम्बर को धर्मशाला में मेगा रैली की बढ़ाएंगे शोभा

Posted on

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्तमान प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में 27 दिसम्बर, 2018 को आयोजित होने वाली मेगा रैली की शोभा बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज धर्मशाला में प्रस्तावित रैली स्थलों का निरीक्षण करने के उपरान्त पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रैली के लिए एचपीसीए मैदान, पुलिस मैदान या सेल का स्टेडियम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हजारों लोग तथा बड़ी संख्या में  लोग इस रैली में भाग लेंगे और इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता तथा प्रदेशभर से आए लोग रैली में भाग लेंगे और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय नेता, मंत्रीगण तथा प्रदेश के अन्य नेता इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण मनीषा नन्दा, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO