मनोरंजन

ईशा अंबानी की शादी का जोड़ा नहीं बल्कि ये खास चीज डिजाइन करेंगे मनीष मल्होत्रा, उदयपुर में होगा जश्न

Posted on

बॉलीवुड की दुनिया में साल 2018 शादियों का सीजन रहा। इस साल की शुरूआत ही अनुष्का और विराट की ग्रैंड शादी से हुई थी। इसके बाद इस साल सोनम कपूर-आनंद आहूजा, नेहा धूपिया-अंगद बेदी के बाद दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की शादी खबरों में छाई रही। इसके बाद अब बारी ही मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की। ईशा अंबानी की शादी उदयपुर में होने वाली है और रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की रस्मों की शुरुआत शनिवार से ही होने वाली है।इस शादी के लिए हाल ही में पति पत्नी बने निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स उदयपुर के लिए निकल गए है। ईशा अंबानी को दुल्हन के रुप में देखने के लिए भी लोगों के मन में खासा क्रेज है। ऐसे में ये भी कयास लग रहे हैं कि आखिर दुल्हन की शादी का जोड़ा कौन तैयार करने वाला है। इस बीच डिजायनर मनीष मल्होत्रा की ईशा अंबानी के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बारे में हमारे हाथ एक एक्सक्लूसिवली जानकारी लगी है।दरअसल उदयपुर से एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि शादी के लिए डेकोरेशन का काम शनिवार और रविवार तक पूरा हो जाएगा। इतना ही नहीं, सूत्र ने हमें एक और खास जानकारी दी जिसे हम आपको बताने जा रहे है। सूत्र ने बताया कि इस पूरी शादी के डेकोरेशन का काम मनीष मल्होत्रा करने वाले है। जी हां, इससे पहले भी हम मनीष मल्होत्रा के डेकोरेशन की झलकियां उनके इंस्टाग्राम पर कई बार देख चुके हैं। ऐसे में जरुर एक बार फिर उनके काम की एक झलक देखने के लिए हमारी आंखे लगी हुई है।खैर, इस ग्रैंड शादी का हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे उदयपुर पहुंच रहे है। वहीं, अंबानी परिवार पहले ही उदयपुर में मौजूद है और शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। शादी के लिए अंबानी परिवार ने ‘अन्न सेवा’ भी की जिसके तहत 5100 बच्चों को खाना खिलाया गया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO