संसार

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने की ब्रेक्ज़िट को समर्थन देने की अपील

Posted on

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे ने संसद सदस्‍यों को आगाह किया है कि अगर वे संसदीय मतदान में ब्रेक्सिट समझौते को अस्‍वीकार कर देते हैं तो इससे देश में अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो सकती है और चुनाव कराने की नौबत भी आ सकती है।

 प्रधानमंत्री मे ब्रेक्सिट योजना को बचाने का प्रयास कर रही हैं। मंगलवार को इस समझौते पर ब्रिटिश संसद में मतदान होना है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्रिटेन की जनता यूरोपीय संघ के साथ हुए समझौते को अस्‍वीकार कर सकती है।

इस बीच ब्रैक्जिट सेक्रेट्री ने कहा है कि इस मामले पर ब्रिटेन की संसद में मंगलवार को होने वाले महत्वपूर्ण मतदान को टाला नहीं जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर संसद ने ब्रैक्जिट योजना को खारिज किया फिर भी प्रधानमंत्री अपने पद पर बनी रह सकतीं हैं।

यह समझौता ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन के बीच होना है लेकिन इसे ब्रिटेन की संसद का समर्थन भी मिलना चाहिए, लेकिन विपक्षी लेबर  पार्टी सहित कई अन्य दलों के सदस्य सरकार के इस कदम से सहमत नहीं हैं और इस समझौते का समर्थन नहीं कर रहे हैं। इस बीच, यूरोपीयन परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ट टस्क ने ट्वीट कर कहा है कि आने वाला सप्ताह ब्रैक्जिट के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO