भारत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद म्यामांर दौरे पर

Posted on

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से म्यामांर के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगें। इस दौरान राष्ट्रपति म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिन्त और स्टेट काउंसिलर आंग सान सू से मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से म्यांमार यात्रा के लिए रवाना होंगे। अपने पांच दिवसीय दौरे मे वह अपने समकक्ष यू विन मिंन्त तथा स्टेट काउंसेलर आंग सान सू से विभिन्न मुद्दे पर चर्चा करेंगे । राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान कई समझौते होने की संभावना है ।

म्यांमार एक ऐसा देश है जहां भारत की एक्ट ईस्ट नीति और पड़ोस प्रथम की नीतियां परिलक्षित होती है । भारत, म्यांमार का एक महत्वपूर्ण विकास सहायक साझेदार भी है और वह देश में कई बड़ी बुनियादी सुविधाओं की परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है, जिसमें भारत-म्यांमार-थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग और कलादान मल्टीमॉडल परिवहन परियोजना शामिल है, जो सिट्टवे बंदरगाह को मिजोरम के साथ जोड़ती है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO