संसार
इटली के नाइट क्लब में भगदड़, 6 लोगों की मौत
घटना में 100 से अधिक घायल, 10 की हालत गंभीर
इटली के एक नाइट क्लब में भगदड़ मचने से छ लोगों की मौत हो गयी है, और सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दस लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। यह घटना इटली के पूर्व में स्थित तटीय शहर एंकोना में हुई। घायलों को एंकोना और सेनिगालिया के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।