जीवन शैली

फजरी होलोग्राम और एगमार्क सर्टीफिकेशन वाला 300 किलो नकली घी ज़ब्त:फूड सेफ्टी कमिशनर

Posted on

चंडीगढ़ – एक बार फिर पंजाब के लोगों को अच्छा स्वास्थ्य और सुरक्षित ख़ुराक मुहैया करवाने की वचनवद्धता को दोहराते हुए सी.आई.ए और फूड सेफ्टी की टीमों द्वारा राज्य में नकली घी बरामद किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए श्री काहन सिंह पन्नू, फूड सेफ्टी कमिशनर, पंजाब ने बताया कि मोहाली में फज़री होलोग्राम और एगमार्क सर्टीफिकेशन वाला 300 किलो नकली घी ज़ब्त किया गया। इस संबंधी एक सफ़ेद वरना कार सी.आई.ए स्टाफ द्वारा रोकी गई थी जिसमें नकली वेरका देसी घी के करीब 25 डिब्बे लदे थे, जीनमें 300 किलो घी ले जाया जा रहा था। स्थानीय वेरका प्लांट ने इसके नकली होने की पुष्टि की और बठिंडा से वेरका अधिकारियों की एक टीम को इसकी प्रामाणिकता संबंधी जांच करने के लिए बुलाया गया क्योंकि इस पर बठिंडे का पता लिखा हुआ था। यह देखा गया कि इसकी पैकिंग पर जाली होलोग्राम और एगमार्क सर्टीफिकेशन लगा था और नकली लेबल लगा हुआ था। नमूने लेने के उपरांत सी.आई.ए की टीम द्वारा सारा स्टॉक ज़ब्त कर लिया गया। इससे पहले, एक और टीम ने खन्ना रेलवे रोड से देवकी नन्दन देसी घी ज़ब्त किया। इस पर देसी घी की कीमत 180 रुपए प्रति किलो दिखाई गई थी जबकि असली देसी घी की कीमत 350 रुपए प्रति किलो से कम नहीं है। इससे स्पष्ट था कि इसको 50 रुपए प्रति किलो वाले पाल्म ऑयल जैसे वनस्पती तेल के साथ मिला कर बनाया गया था। ज़ब्त किये गए स्टॉक में 72 आधा किलो वाले पैक, 14 एक किलो वाले पैक और 75 पैक 200 ग्राम वाले और 161 प्लास्टिक के डिब्बे शामिल हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO